सीरिया मे हैरत अंगेज़ रूप से आतंकी गुटों ने कुछ दिनों के भीतर ही दमिश्क को भी अपने कब्जे मे ले लिया है और राष्ट्रपति असद के देश छोड़ कर भागने की खबर आ रही है। सीरिया में आतंकी गुट ने दावा किया है कि राष्ट्रपति असद शासन का अंत हो गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से खबर सामने आई है कि आतंकियों के दमिश्क में घुसने के बाद सीरिया के राष्ट्रपति असद ने देश छोड़ दिया है और वे किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरिया से असद रूसी कार्गो विमान से निकले हैं और असद का विमान रडार से गायब है। उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।